Connect with us

मिर्ज़ापुर

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

मंडलायुक्त और डीआईजी ने विंध्याचल थाने पहुंचकर अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मीरजापुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को शासन के निर्देश पर जिले के सभी थानों और कोतवाली में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसी क्रम में मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश और पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम ने विंध्याचल थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, अतिक्रमण सहित अन्य मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजी जाए तथा दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्या का संतोषजनक समाधान कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि ऐसा समाधान हो जिससे फरियादियों को बार-बार थाना और तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

मंडलायुक्त ने कहा कि जिन मामलों का समाधान आपसी सुलह-समझौते से संभव है, उनमें राजस्व एवं पुलिस की टीम मध्यस्थता कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करे। प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए उसकी नियमित समीक्षा भी की जाए।

Advertisement

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी मामले के निस्तारण के बाद यदि कोई दबंग व्यक्ति शिकायतकर्ता को डराने या धमकाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page