Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का मीरजापुर में भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

कछवां से विंध्याचल तक कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के मीरजापुर में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में कछवां मंडल के मिशन तिराहा, गुरसंडी, विसुंदरपुर, शुक्लहा और विंध्याचल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री को पुष्पमालाएं पहनाकर और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

स्वागत कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद, जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप यादव, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, सतेश सिंह, संजय कुमार सिंह, राजन केसरी, जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा कछवां मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, मझवां मंडल अध्यक्ष आकाश राय, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत में हिस्सा लिया।

Advertisement

जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश मंत्री के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा और विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page