Connect with us

भदोही

स्टेशन पर जीआरपी अलर्ट, ट्रेनों और ट्रैक की हुई जांच

Published

on

Loading...
Loading...

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, संदिग्धों से पूछताछ

ज्ञानपुर (भदोही)। साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन के चलते शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर, ट्रेनों और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया।

स्टेशन पर जनरल टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी टीम ने विभूति एक्सप्रेस, पटना-सिकंदराबाद समेत अन्य ट्रेनों में जांच-पड़ताल की। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को पुलिस ने चेतावनी दी। वहीं प्लेटफॉर्म पर वाहन खड़े करने वालों को निर्धारित पार्किंग स्टैंड में वाहन खड़ा करने की हिदायत दी गई। पुलिस की सक्रियता के बाद प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक चहलकदमी करने वालों की संख्या कम हो गई।

जीआरपी टीम ने रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन पर निगरानी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page