भदोही
रामेश्वर राय बने जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी
भदोही। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने मुसी मारुफपुर गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद राय को पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, लगन और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि रामेश्वर प्रसाद राय पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने तथा सदस्यता अभियान को गति देने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जदयू जिलाध्यक्ष सर्वेश राय सहित अबरार अहमद अंसारी, परवेज हसन सीबू, रोहित सिंह, डॉ. एसडी बिंद और अभिनय श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
पार्टी नेताओं ने कहा कि रामेश्वर प्रसाद राय को प्रदेश संयोजक बनाए जाने से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश संयोजक के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
