Connect with us

जौनपुर

बिस्तर पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मछलीशहर के बसढुवा गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मछलीशहर (जौनपुर)। क्षेत्र के बसढुवा गांव में शुक्रवार रात बिस्तर पर सो रहे 32 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बसढुवा निवासी कल्पनाथ बिंद (32) रात में घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद नींद खुलने पर उन्होंने शरीर में कुछ काटने का एहसास होने की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

सीएचसी में चिकित्सकों ने युवक की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page