Connect with us

वाराणसी

स्वच्छता और यातायात सुरक्षा का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

नगर निगम के ‘स्वच्छता से संस्कार’ अभियान के तहत दो विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी। नगर निगम के एक माह तक चलने वाले ‘स्वच्छता से संस्कार’ अभियान के तहत शुक्रवार को दशाश्वमेध और सारनाथ जोन के दो विद्यालयों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और यातायात सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दशाश्वमेध जोन स्थित काशी बालिका शिक्षा इंटर कॉलेज, शिवपुरवा तथा सारनाथ जोन के प्रेमचंद स्मारक इंटर कॉलेज, लालपुर में नगर निगम की आईईसी एवं आईटीसी टीम ने विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार, वृक्षारोपण तथा कचरे के पुनर्चक्रण के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए।

यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में यातायात विभाग की टीएसआई एवं पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।

विद्यालयों ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page