वाराणसी
दिव्यांग भाई की मदद को आगे आया मिशन समाज सेवा
मां बाला धाम कॉलोनी में सेवा कार्य, डंपी तिवारी बाबा के नेतृत्व में जुटे लोग
वाराणसी। जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के संकल्प के साथ मिशन समाज सेवा की टीम एक बार फिर आगे आई। मां बाला धाम कॉलोनी में पूर्ण रूप से दिव्यांग भाई की मदद और सेवा के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा के नेतृत्व में लोग जुटे और सहयोग का हाथ बढ़ाया।
इस सेवा कार्य के दौरान मौजूद लोगों ने दिव्यांग व्यक्ति की आवश्यकताओं को समझते हुए हरसंभव सहायता प्रदान की।

कार्यक्रम में सेवा, संवेदना और मानवता का भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर वाराणसी SOG प्रभारी गौरव सिंह, चौकी इंचार्ज लालपुर श्याम नारायण यादव, नमन मिश्रा, सिंटू पांडे, शेषनाथ यादव, बल्लू मिश्रा, बृजेश मिश्रा और राजाजी सहित कई लोग मौजूद रहे।
मिशन समाज सेवा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने आगे भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
