Connect with us

बलिया

दो चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मेडिकल स्टोर, अंडे और किराना दुकान में हुई चोरी का सामान बरामद

मनियर (बलिया)। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की रात सरदार टोला स्थित सूरज मेडिकल स्टोर में चोरी हुई थी। चोर दुकान से 15 हजार रुपये नकद और ओआरएस के पैकेट ले गए थे। दुकान संचालक संदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

वहीं 3 अगस्त की रात छितौनी में दो दुकानों को निशाना बनाया गया। गुलशन कुमार की अंडे की दुकान से मोबाइल, गैस सिलेंडर और 1,430 रुपये नकद, जबकि प्रहलाद की किराना दुकान से 1,700 रुपये नकद और सिगरेट चोरी की गई थी।

दोनों घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस को 6 अगस्त की रात मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने हरिजन बस्ती, वार्ड नंबर एक निवासी 21 वर्षीय धनंजय कुमार पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

तलाशी के दौरान आरोपी की साइकिल पर टंगे बैग से 4,610 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page