मिर्ज़ापुर
गंगा का जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में 48 सेंटीमीटर की वृद्धि
चेतावनी स्तर से अभी 9.16 मीटर नीचे, फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं
मीरजापुर। जनपद में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओझला ब्रिज गेज साइट पर गुरुवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 67.560 मीटर दर्ज किया गया।
आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 48 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हालांकि, वर्तमान में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे के निशान 77.724 मीटर से काफी नीचे है। मौजूदा स्तर चेतावनी बिंदु से करीब 9.16 मीटर नीचे है। वहीं, ओझला ब्रिज पर अब तक का सर्वाधिक बाढ़ स्तर 80.340 मीटर दर्ज किया गया है।
प्रशासन के अनुसार, गंगा का जलस्तर बढ़ने के बावजूद फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, हालांकि नदी किनारे के क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
