Connect with us

मिर्ज़ापुर

स्थानांतरण के बाद भी कार्यमुक्त न होने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

विपणन निरीक्षक को लेकर विवाद गहराया

जनप्रतिनिधियों ने अनियमितताओं की जांच और तत्काल रिलीव करने की मांग उठाई

मिर्जापुर। पड़री स्थित धान-गेहूं क्रय एवं विपणन केंद्र पर तैनात विपणन निरीक्षक दीपिका बरनवाल को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। जिला पंचायत सदस्य साजन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद उन्हें अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है।

जनप्रतिनिधियों का दावा है कि उनकी शिकायत के बाद शासन स्तर से स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया था, लेकिन संबंधित अधिकारी अभी भी क्रय केंद्र पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र पर अनियमितताओं और स्टॉक संबंधी गड़बड़ियों की आशंका है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

प्रधान संघ के जिला प्रभारी रामदेव सरोज और प्रधान संघ अध्यक्ष ब्यास जी बिंद (एडवोकेट) ने भी आरोप लगाया कि गोदाम में खाद्यान्न के स्टॉक और अभिलेखों की जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उनका कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष ढंग से कराई गई तो तथ्यों का खुलासा हो जाएगा।

Advertisement

जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और विपणन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में संबंधित अधिकारी को शीघ्र कार्यमुक्त किया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों और क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page