Connect with us

मिर्ज़ापुर

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

थाने में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास

निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने निर्माण रुकवाया; जांच के बाद कार्रवाई की बात

जिगना (मिर्जापुर)। जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद घायल पक्ष थाने पहुंचा, जहां कार्रवाई से असंतुष्ट एक युवक ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया।

पीड़ित वंशराज सिंह (55) ने आरोप लगाया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर पक्की दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ पहुंचे तथा मारपीट कर दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया और परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना के बाद वंशराज सिंह का पुत्र धर्मेंद्र सिंह परिवार की महिलाओं के साथ थाने पहुंचा। उनका आरोप है कि घायल पिता का समय पर चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया गया और उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे आक्रोशित होकर धर्मेंद्र ने थाने में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विफल कर दिया।

Advertisement

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल दोनों पक्षों का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर न्याय की मांग करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page