Connect with us

गोरखपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप बढ़ाने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा, यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र से शीघ्र कार्रवाई की अपील

गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लखनऊ से गाजीपुर तक फैला यह एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण जीवनरेखा है, लेकिन पूरे मार्ग पर ईंधन सुविधाओं की कमी वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।

Loading...

ईंधन की कमी से यात्रियों को हो रही परेशानी

सांसद ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी, व्यावसायिक और मालवाहक वाहन चलते हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर लंबी दूरी तक पेट्रोल पंप नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विशेष रूप से रात्रिकालीन यात्रा और आपातकालीन परिस्थितियों में इस समस्या को गंभीर बताया।

तेल कंपनियों से समन्वय कर जल्द कार्रवाई की मांग

रवि किशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि यातायात की आवश्यकता और दूरी को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उचित अंतराल पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित कराने के लिए संबंधित तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि इससे लाखों यात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षित, निर्बाध और सुलभ ईंधन सुविधा मिल सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page