Connect with us

जौनपुर

दहेज प्रताड़ना में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में मनीषा ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र के कैदलीपुर निवासी राहुल कुमार के साथ संपन्न हुई थी। आरोप है कि शादी के समय उसके पिता ने दहेज स्वरूप फ्रिज, सोने-चांदी के आभूषण, दो लाख रुपये नगद समेत अन्य सामान प्रदान किया था।

कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये नकद व एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मनीषा ने बताया कि रोजाना उसे मारा-पीटा जाता था और जब प्रताड़ना असहनीय हो गई, तो उसने अपने पिता अमृत लाल और भाई को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे मायके ले आए, जहां से वह अब तक वहीं रह रही है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल कुमार, सास रीता, ससुर रमेश, जेठ माइकल, जेठानी अंजू देवी और एक अन्य आरोपी राम आसरे के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

इस मामले में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि “पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page