Connect with us

जौनपुर

विधायक की गाड़ी रोकना टोलकर्मी को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

Published

on

Loading...
Loading...

सिरकोनी (जौनपुर)। हौज टोल प्लाजा पर शुक्रवार को पास को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मथुरा जिले के मांट विधानसभा क्षेत्र से रूलिंग पार्टी के विधायक राजेश चौधरी के ड्राइवर शुभम सिंह की तहरीर पर टोल प्लाजा के एक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, राघोपुर बांदा निवासी शुभम सिंह विधायक की गाड़ी लेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हौज टोल प्लाजा पर टोल वसूली के दौरान विवाद हुआ। ड्राइवर शुभम ने वाहन पास का हवाला देते हुए टोल देने से इनकार किया, किन्तु टोलकर्मी अमित दुबे ने पास को अमान्य बताते हुए वाहन को रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।

आरोप है कि टोलकर्मी ने गाली-गलौज करते हुए शुभम सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जलालपुर थाना पुलिस ने चालक की तहरीर पर संबंधित टोलकर्मी के विरुद्ध गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की।

थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी टोलकर्मी अमित दुबे के खिलाफ उसी दिन शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया था। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे विधिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page