Connect with us

अपराध

तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियो से भरी बस में मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार जौनपुर से वाराणसी की तरफ आ रही यात्रियों से भरी बस को एक तेज रफ्तार के ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बस का खिड़की और गेट तोडकर उस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बेलवा से शुक्रवार सुबह 6 बजे यात्रियों को लेकर एक निजी बस वाराणसी के लिए आ रही थी। बस में छात्र-छात्राएं भी सवार थे। 8.30 बजे बस जब कोईराजपुर पहुंची और रिंग रोड चौराहा पार कर रही थी, उसी समय राजातालाब के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बस को बीचोबीच टक्कर मार दिया। टक्कर मारते हुए बस को ट्रैफिक सिग्नल और डिवाइडर में सटा दिया। संयोग अच्छा था कि ट्रैफिक सिग्नल के पोल और डिवाइडर में टकराकर बस रुक गई नहीं तो बस पलटने से बड़ा हादसा हो जाता। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया और कोईराजपुर, वाजिदपुर, हरहुआ के काफी लोग लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के साथ ही हरहुआ में स्थित अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों में नकई बर्रा निवासी शिला (38), यही की रहने वाली प्रेम शिला (42), मड़ियाहूं थाने के ब्रह्म देवा बेलवा निवासी अशोक कुमार (32) यहीं के रहने वाले पंकज (31), पसियाही कठिराव बाहर निवासी धर्मेंद्र पटेल (40), मड़ियाहूं बेलवा निवासी प्रमोद सिंह (42), प्रमोद के पुत्र सत्यम सिंह (12), कठिराव, फूलपुर निवासी राजदुलारी (40) सहित कई अन्य लोग घायल हैं। जिसमें तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Loading...

घटना के समय मौके पर मौजूद वाजिदपुर निवासी कमलेश यादव ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय ट्रैफिक के पुलिसकर्मी चाय पी रहे थे। बस और ट्रक में टक्कर हो जाने के बाद भी चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुधारने में भी नहीं लगे। यदि कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहते तो यह हादसा नहीं हुआ होता।  

हरहुआ बस-ट्रक टक्कर की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए वरिष्ट कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि पहली दफा नही है लगातार हमेशा यह फ्लाईओवर काल का कारण बना हुआ है।फ्लाईओवर के नीचे भयावह दुर्घटना हमेशा हो रहा है

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page