Connect with us

शिक्षा

BHU : पेयजल और सफाई संकट पर भड़के छात्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला ए छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में छात्रों का गुस्सा देर रात सड़कों पर उतर आया। पेयजल और साफ-सफाई की समस्याओं से परेशान छात्रों ने बिरला चौराहे पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया और मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया।

छात्र अभिषेक सिंह ने बताया कि छात्रावास के करीब सौ कमरों में रहने वाले छात्रों के लिए पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगे वाटर कूलर की क्षमता इतनी कम है कि महज आधे घंटे में पानी समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही पानी की शुद्धता को लेकर भी छात्रों में चिंता बनी हुई है, क्योंकि आरओ सिस्टम ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है।

Loading...

छात्रों ने आरोप लगाया कि बाथरूम और शौचालयों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उनका कहना है कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद वार्डन और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं के त्वरित समाधान का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page