शिक्षा
MGKVP : वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Loading...
Loading...
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में विभिन्न वार्षिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 25 अप्रैल तक जारी रहेगी।
शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक वार्षिक पाठ्यक्रमों में बीएफए, बी. म्यूज और बीए मास कम्यूनिकेशन के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के साथ-साथ वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन पत्र 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
Loading...
ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग या महाविद्यालय में 27 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
Continue Reading
