Connect with us

शिक्षा

UP Board रिजल्ट 25 अप्रैल तक आने की संभावना, तैयारियां अंतिम चरण में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था और अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।

बोर्ड सूत्रों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। प्राप्त अंकों को ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि परिणाम 25 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुईं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही विद्यार्थी अपने परिणाम को लेकर उत्सुक बने हुए हैं और अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है।

रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। परिणाम स्क्रीन पर आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे।

इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह नियम सभी संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य पर समान रूप से लागू है। थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंकों को जोड़कर कुल प्रतिशत तय किया जाता है। निर्धारित अंक से कम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबंधित विषय में अनुत्तीर्ण माना जाएगा।

Advertisement

रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। इसमें नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, विद्यालय का नाम, प्राप्तांक, कुल अंक, पास/फेल स्थिति और डिवीजन जैसी जानकारियां शामिल होती हैं। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत विद्यालय या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना जरूरी होगा।

यदि किसी विद्यार्थी को अपेक्षा से कम अंक प्राप्त होते हैं, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं एक या दो विषयों में असफल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से पास होने का अवसर दिया जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, परीक्षा वर्ष और जिला जैसी जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए, ताकि परिणाम देखने में कोई परेशानी न हो। इस वर्ष जारी होने वाली मार्कशीट में 16 प्रकार के सुरक्षा फीचर, होलोग्राम और वॉटरमार्क शामिल किए जाएंगे, जिससे दस्तावेज को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page