वाराणसी
नगर आयुक्त ने जलकल रॉ-वाटर पम्पिंग स्टेशन के साफ-सफाई व रख-रखाव आदि व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
वाराणसी: भदैनी स्थित जलकल रॉ-वाटर पम्पिंग स्टेशन कंपाउंड में निरीक्षण के दौरान काफी गन्दगी देखने को मिला जिसे तत्काल साफ-सफाई कराए जाने का निर्देश दिया गया।
भदैनी स्थित जलकल रॉ-वाटर पम्पिंग स्टेशन बाउंड्री वॉल से सटे घाटों पर काफी मात्रा में लोगो द्वारा अतिक्रमण किए हुए पाया गया जिसे तत्काल हटाए जाने का निर्देश दिया गया ।
भदैनी स्थित जलकल रॉ-वाटर पम्पिंग स्टेशन पम्प हाऊस जाने वाले ब्रिज पर पेड़ की डाली लटके हुए थे को डालियों की छटाई कराए जाने के निर्देश दिए गए।
भदैनी स्थित जलकल रॉ-वाटर पम्पिंग स्टेशन पम्प हाऊस में बेतरतीप तरीके से रखे सामान को व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एम.पी. सिंह, महाप्रबंधक-जलकल, राघवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, ओ.पी. सिंह आदि अधिकारीगण मौके पर मौजूद थे।
