Connect with us

अपराध

वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने महिलाओं पर फब्तियां कसने एवं बोली लगाने वाले 15 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा पुलिस ने एक बार फिर महिलाओं के साथ सरेआम बोली लगाने वाले 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों पर महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले बोली लगाने का आरोप है। ये कई कार्यवाही एसीपी शिवा से के नेतृत्व में किया गया.

वाराणसी के कैन्ट स्टेशन के सामने पिछले शुक्रवार की रात एसीपी शिवा सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी जिस दौरान देह व्यापार में सम्मिलित 6 महिलाएं एवं चार पुरुष को हिरासत में लिया गया था । जहां पर अभियान चलाते हुए व्यापार में संलिप्त होटलों वालों पर भी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया था इसी के साथ आज शुक्रवार की दोपहर में एसीपी शिवा सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें 15 युवकों को हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सादे वेश में छापेमारी की। इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं तो भाग गईं, लेकिन 15 युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपितों से पूछताछ में कई होटलों के नाम भी सामने आए हैं। कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके में देह व्यापार का गंदा धंधा चल रहा है।

एसीपी शिवा सिंह ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि स्टेशन के पास कुछ लोगों की ओऱ से महिलाओं के साथ अनावश्यक कमेंट व अश्लील हरकतें करते हैं। इसके मद्देनजर अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 लोगों को पकड़ा गया। इसमें कई कार व बाइक से थे। इनसे पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है कि ये इस तरह का काम करने में अभ्यस्त है। बताया कि आरोपितों से पूछताछ में कुछ होटल्स के नाम भी सामने आए हैं। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपितों में चंदौली के नई कोट निवासी अनूप सिंह, लौंदा अलीनगर के दिनेश यादव, आलमपुर अलीनगर निवासी पप्पू सोनकर, मिर्जापुर के कोठी लालगंज निवासी सत्यम गिरी, गाजीपुर के मुड़ियार सैदपुर के रहने वाले श्याम सुंदर यादव, नंदगंज के अविनाश यादव, बस्ती के नथना निवासी कृष्ण कुमार शर्मा, आजमगढ़ के अतरौलिया के सौरभ निषाद, आगरा बाह के विक्रमपुर निवासी रवि सिंह, बिहार के बक्सर निवासी तारकेश्वर पांड़ेय, वैशाली के हसनपुर निवासी किशन महतो, फाफामउ प्रयागराज निवासी गौतम तिवारी, वाराणसी के त्रिलोचन, गायघाट निवासी रोहित सिंह, हरहुआ के जितेंद्र जायसवाल, मिर्जापुर के लालगंज कोठी के रहने वाले जय गिरी समेत 15 शामिल हैं। छापेमारी में सिगरा एसओ राजीव सिंह, रोडवेज चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह, एसआई मीना सिंह आदि शामिल रहे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page