Connect with us

वाराणसी

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती ज़ोन बाबतपुर में थाना मिर्जामुराद का आपराधिक समीक्षा गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती ज़ोन बाबतपुर में थाना मिर्जामुराद के विवेचकगणों के साथ गोष्ठी कर उनके विवेचना व कानून व्यवस्था सम्बन्धी कार्यो का जायजा लिया गया । इस दौरान विवेचकगण से लम्बित विवेचना, प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस का अतिशीघ्र व गुणवत्तापुर्वक निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही आगामी चुनाव के दृष्टिगत बीट क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर, हत्या, लूट, चोरी, व अन्य शातिर अपराधियों एवं उपद्रवियों पर सतर्क दृष्टि रखने व वांछितों की शीघ्र गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद व समस्त विवेचकगण उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page