वाराणसी
रैन बसेरा में रह रहे गरीब लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े-डॉ0नीलकण्ठ तिवारी
Loading...
Loading...
पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां बुनियादी जरूरत सुनिश्चित कराए जाने का दिया निर्देश
रैन बसेरा में रह रहे लोगों के साथ साथ सड़क पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Loading...
सड़कों पर रह रहे गरीबों को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए
अनियमितता पाए जाने पर बेनियाबाग अस्थाई रैन बसेरा के केयरटेकर के विरुद्ध कार्रवाई का दिया निर्देश
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ0नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को तूफानी दौरा कर स्थायी रैन बसेरा अलईपुर, गोलगड्डा, राजघाट तथा अस्थायी रैन बसेरा टाउनहॉल, बेनियाबाग व दशाश्वमेध (आर0पी0घाट) का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के जोनल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरा में रह रहे गरीब लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही सड़कों पर रह रहे गरीबों को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। इस दौरान उन्होंने राजघाट रैन बसेरा में रह रहे लोगों के साथ-साथ सड़क पर रह रहे जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया।
पूर्व मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ0नीलकंठ तिवारी ने निरीक्षण के दौरान साथ चल रहे नगर निगम के जोनल अधिकारी संजय तिवारी एवं राजेश अग्रवाल को रैन बसेरा पर रह रहे लोगों के लिए सभी आवश्यक एवं बुनियादी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। बेनियाबाग रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान केयर टेकर द्वारा अनियमितता बरते जाने पर उन्होंने तत्काल केयरटेकर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने रैन बसेरों में मच्छरों से निपटने के लिए व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शौचालयों को दुरुस्त रखने के साथ-साथ रह रहे लोगों को ठंड से बचाव के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। वही उन्होंने अस्थाई रैन बसेरों में आग से बचाव के यंत्र भी रखे जाने का निर्देश दिया।
Continue Reading
