Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत 31 दिसम्बर तक सभी राशनकार्डों पर उचित दर दुकानों द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न (चावल) का वितरण किया जा रहा है

Published

on

Loading...
Loading...

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट यूनिट 05 किग्रा० निःशुल्क वितरण किया जा रहा है

Loading...
   वाराणसी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह अक्टूबर, 2022 हेतु आवंटित खाद्यान्न का माह दिसम्बर में 22 से 31 दिसम्बर तक सभी राशनकार्डों पर उचित दर दुकानों द्वारा

निःशुल्क खाद्यान्न (चावल) का वितरण अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट यूनिट 05 किग्रा० निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि पोर्टेबिलिटी के माध्यम से कार्ड धारकों को निःशुल्क चावल प्राप्त करने की सुविधा उपलब्धता रहेगी तथा वितरण की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तथा आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को वितरण की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर को मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराया जायेगा। निःशुल्क वितरण पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पारदर्शि तरीके से वितरण सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उचित दर दुकानवार नोडल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी पर्यवेक्षक/सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गयी, जो भ्रमणशील रह कर वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। जनपद प्रचलित कुल 601583 राशनकार्डो से सम्बद्ध 2666352 यूनिटों पर निःशुल्क वितरण
कराया जाना है। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कार्डधारक हेल्प लाइन नम्बर 1967/14445 तथा टोल फ्री नं0-1800 1800 150 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page