वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से मीरा पुर बसही क्षेत्र से IGRS द्वारा प्राप्त शिकायत (गली में रैम्प बना कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में ) के निस्तारण मौके पर पहुंच शिकायत को निस्तारित करते हुए अतिक्रमण कर्ता को 01 दिन के भीतर रैम्प हटाने हेतु सख्त हिदायत दिया गया l अपर नगर आयुक्त द्वारा प्राप्त निर्देश ( पांडेय पुर स्थित नई बस्ती क्षेत्र में गली के मार्ग पर स्थाई निर्माण कर अतिक्रमण करने के सम्बंध में ) के निस्तारण हेतु मौके पर पहुंच मौके का निरीक्षण कर दोनों पक्षों को ज़मीनी दस्तावेजों के साथ नगर निगम राजस्व कार्यालय बुलाया गया ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके l प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला के उपस्थिति में भेलूपुर थाना प्रभारी एसएचओ रमा कांत दुबे तथा अस्सी घाट पुलिस चौकी इनचार्ज एसआई अजय दुबे व पुलिस बल के सहयोग से अस्सी घाट से सभी वेंडरों को हटवा कर घाट के किनारे बैरिकेडिंग कर दिया गया ताकि घाट पर वेंडरों मुख्य घाट पर गंदगी ना फैला सके और घाट को किसी प्रकार की क्षति न हो l
