वाराणसी
महापौर मृदुला जायसवाल द्वारा 15 वित्त के 8 कार्यों का किया गया शिलान्यास
कार्यो की कुल लागत 04 करोड़ 4 लाख 25 हजार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
Varanasi: भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार कंदवा गेट से गोकुल नगर एक्सटेंशन में बनारसी मौर्या से राघवेंद्र त्रिपाठी के मकान तक रबड़ मोल्डेड इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 15 लाख 50 हजार है।
भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार कंदवा अवलेशपुर जालियन हॉस्पिटल के बगल से गोकुलपुरम कॉलोनी में जाने वाली मार्ग के सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 40 लाख 68 हजार है।
भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में कंदवा नीलकंठमपुरम कॉलोनी के मार्ग सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 56 लाख 56 हजार है।
भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में अवलेशपुर के सौरभ विहार कॉलोनी में सड़क सुधार का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 84 लाख 53 हजार है।
भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में नारायणीपुरम कॉलोनी में स्थित बाईपास मुख्य मार्ग से यादव जी के आवास तक नाली व सी०सी० रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 63 लाख 13 हजार है।
भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में ग्राम सुसुवाही करौदी मुख्य मार्ग से दिलीप के दुकान होते हुए पाताली गौड़ के घर व महंत लाल पटेल के घर तक रोड निर्माण व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 52 लाख 95 हजार है।
भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में ग्राम सुसुवाही में बच्चे लाल गुप्ता के घर से सरकारी ट्यूबवेल व राजा दीक्षित के स्कूल तक रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 42 लाख 90 हजार है।
भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में सुसुवाही में कौशलपुरी कॉलोनी अंतर्गत हनुमान मंदिर से होते हुए पूस के बगीचे तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 48 लाख है।
शिलान्यास के दौरान जिला अध्यक्ष- हंसराज विश्ववकर्मा व पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, पार्षद संजय जायसवाल, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रोहित मौर्या, सिंधु सोनकर , मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा , कमलेश पाल – प्रधान अवलेशपुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चितईपुर प्रधान- सलगू पटेल, करावली प्रधान- डॉ देवाशीष, विनोद सिंह, जितेंद्र केसरी , प्रधान- गोपाल पटेल – विनोद सिंह, राजू प्रसाद, अशोक सिंह , मन्नू यादव, वीरेंद्र सिंह, रामसेवक राजभर, अमित दुबे, अनुराग श्रीवास्तव के साथ भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकगण तथा नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
