अपराध
बड़ागाँव की एन्टी रोमियो/महिला मिशन शक्ति टीम ने लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी व छींटाकशी करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के नेतृत्व में थाना बड़ागाँव की एण्टी रोमियों /महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा शोहदो/मनचलो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान बड़ागाँव बाजार के पास से आने जाने वाली महिलाओं से अश्लील व छींटाकशी करने वाले अभियुक्त शिवकान्त पुत्र जवाहिर निवासी रतनपुर थाना बड़ागाँव वाराणसी को बड़ागाँव बाजार के पास गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 478/2022 धारा 294 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Loading...
Continue Reading
