वाराणसी
छात्र पंकज केशरी की संदिग्ध मौत पर पूर्व मंत्री अजय राय ने व्यक्त की शोक-संवेदना
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
Varanasi: वाराणसी के निवासी पंजाब के जालंधर में एमआईटी बीटेक के छात्र पंकज केशरी की संदिग्ध मौत हो गयी थी आज वाराणसी में छात्र के आवास पर पहुँच अपनी शोक-संवेदना व्यक्त किये प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय
— वाराणसी के निवासी पंजाब के जालंधर में एमआईटी बीटेक के छात्र पंकज केशरी की संदिग्ध मौत हो गयी थी आज वाराणसी में सिगरा क्षेत्र में छात्र के आवास पर पहुँच परिजनों से मिलकर अपनी शोक-संवेदना व्यक्त किये प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय।
प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की वाराणसी के निवासी पंजाब के जालंधर में एमआईटी बीटेक के छात्र पंकज केशरी की संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।यह मौत सन्दिग्ध है परिजनों के प्रति हम सम्वेदना प्रकट करते है व अरविंद केजरीवाल जी के मांग करते है की इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं क्योंकि वाराणसी संसदीय क्षेत्र से 2014 में केजरीवाल उम्मीवार रहे व मौजूदा समय मे पंजाब में आप पार्टी की सरकार है ऐसे में अरविंद केजरीवाल की पूरी जबाबदारी व जिम्मेदारी बनती है की निष्पक्ष जांच हो व पंकज केशरी हम सबके बीच नही है लेकिन उनको न्याय मिले परिजनों संग पूरी पार्टी खड़ी है।
उक्त मौके :- महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,पूर्व प्रदेश सचिव वीरेन्द्र कपूर,प्रमोद वर्मा,अमित पाठक,रोहित चौरसिया, रितेश वर्मा समेत कई लोग उपस्थिति रहे।
