Connect with us

वाराणसी

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना दिवस के अवसर पर थाना कपसेठी में जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शासन के मन्शानुरूप जन समस्याओं की सुनवाई तथा निस्तारण हेतु प्रत्येक थाने पर द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना दिवस के अवसर पर थाना कपसेठी में जन समस्याओं की सुनवाई की गई जिसमे से 10 राजस्व तथा 01 पुलिस से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु थाना प्रभारी को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत प्रतिशत विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में उपस्थित ग्राम चौकीदारों को वस्त्र वितरण भी किया गया। थाना प्रभारी कपसेठी को थाना परिसर में उच्चकोटि की साफ-सफाई तथा आगन्तुकों के बैठनें के लिए समुचित व्यवस्था हेतु हिदायत दिया गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page