Connect with us

गाजीपुर

सीबीएसई क्लस्टर-5 खो-खो प्रतियोगिता में सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल उपविजेता

Published

on

Loading...
Loading...

65 टीमों के बीच शानदार प्रदर्शन, अंडर-17 बालक टीम ने गाजीपुर का बढ़ाया मान

नंदगंज (गाजीपुर)। सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल, नंदगंज की अंडर-17 बालक खो-खो टीम ने सीबीएसई, नई दिल्ली की ओर से आयोजित क्लस्टर-5 खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। सुल्तानपुर के ताबिश पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 65 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें विद्यालय की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर गाजीपुर का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के दौरान सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल की टीम ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में जीत दर्ज की तथा फाइनल मुकाबले में पहुंची। रोमांचक मुकाबले के बाद टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

टीम की कप्तानी कक्षा 12-ए के छात्र पवन कुमार ने की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक बृजेश यादव और तस्लीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के दम पर टीम ने बड़े मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Advertisement

विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पुष्पा यादव और प्रधानाचार्य संतोष कुमार यादव ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेगी।

टीम की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page