Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर बाजार और प्रमुख चौराहों पर बढ़ाई निगरानी, अफवाहों से बचने की अपील

नंदगंज (गाजीपुर)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नंदगंज पुलिस ने गुरुवार शाम फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नंदगंज बाजार से शादियाबाद तिराहे तक मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने या कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस की लगातार नजर है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का एहसास बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी आगे भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page