Connect with us

खेल

LSG vs RR : इकाना में लखनऊ की फिर हार, राजस्थान ने लो-स्कोरिंग मैच में मारी बाजी

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। आईपीएल (IPL) के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले गए इस लो-स्कोरिंग मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावरप्ले के दौरान ही कई अहम विकेट गंवा दिए। आयुष बडोनी, कप्तान ऋषभ पंत और एडेन मार्करम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। निकोलस पूरन ने 25 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि हिम्मत सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। मिचेल मार्श ने संघर्ष करते हुए 41 गेंदों में 55 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने के कारण टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल खाता नहीं खोल सके। रियान पराग ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए और वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट हुए। शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रन जोड़े, जबकि डोनोवन फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए। अंत में रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन की अहम पारी खेली और शुभम दुबे ने 19 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए।

Advertisement

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं गया और उन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं हार झेलनी पड़ी। यह लखनऊ की मौजूदा सीजन में पांचवीं हार है, जबकि राजस्थान की टीम पांचवीं जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page