Connect with us

वाराणसी

काशी में गर्मी का कहर, लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से शहर तेज धूप, लू के थपेड़ों और गर्म रातों की मार झेल रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

बीते मंगलवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच लगभग 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। हालात ऐसे रहे कि बाहर निकलते ही शरीर पर गर्म हवा का तीखा असर महसूस हुआ।

सुबह सात बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और अधिकतर समय घरों में ही रहने को मजबूर दिखे। दिन और रात के तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बनी हुई है।

अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। इसके साथ ही नमी का स्तर घटकर 24 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे वातावरण में शुष्क गर्मी और अधिक तीखी महसूस हो रही है।

मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

हालांकि, 26 अप्रैल के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट आ सकती है। तब तक लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page