खेल
GT vs KKR : गुजरात टाइटन्स की लगातार तीसरी जीत, कोलकाता को 5 विकेट से हराया
अहमदाबाद। Gujarat Titans ने Kolkata Knight Riders को 5 विकेट से हराकर आईपीएल (IPL) में लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जबकि कोलकाता की टीम को छठे मुकाबले में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने 181 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की शुरुआत और अंत दोनों ही खराब रहे। कप्तान Ajinkya Rahane खाता खोले बिना आउट हो गए। Cameron Green ने 55 गेंदों पर 79 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। आखिरी 32 गेंदों में कोलकाता ने 33 रन के भीतर छह विकेट गंवा दिए।

गुजरात की ओर से Kagiso Rabada ने 3 विकेट झटके, जबकि Mohammed Siraj और Ashok Sharma को 2-2 सफलताएं मिलीं। Rashid Khan और Prasidh Krishna ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान Shubman Gill ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 50 गेंदों पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम की जीत की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने सीजन का लगातार तीसरा अर्धशतक भी पूरा किया।
गुजरात ने मुकाबले को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि कोलकाता को अभी भी इस सीजन अपनी पहली जीत का इंतजार है।
