Connect with us

खेल

CSK vs KKR : सीएसके की लगातार दूसरी जीत, केकेआर को 32 रन से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से पराजित करते हुए आईपीएल (IPL) में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस जीतकर केकेआर ने पहले गेंदबाजी चुनी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए Chennai Super Kings ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से Sanju Samson ने 48 रनों की अहम पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन जोड़े। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर तेजी से योगदान दिया। सरफराज खान (23) और ब्रेविस के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी Kolkata Knight Riders की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में फिन एलन आउट हो गए, जबकि Sunil Narine 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। Ajinkya Rahane ने 28 रन बनाए, लेकिन उन्हें नूर अहमद ने आउट किया। 25 करोड़ रुपये के Cameron Green बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

Advertisement

मध्यक्रम में Rinku Singh से उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी 12 गेंदों में 6 रन ही बना सके। इसके बाद रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन जीत तक नहीं पहुंचा सके। पूरी टीम 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

इस हार के साथ केकेआर की टीम अब भी इस सीजन में जीत से दूर है और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page