Connect with us

खेल

LSG vs KKR : लखनऊ की रोमांचक जीत, कोलकाता को तीन विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

कोलकाता। ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल (IPL) के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मैच में तीन विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के सामने कोलकाता की शुरुआत अच्छी रही, हालांकि फिन एलन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला। रहाणे ने 41 रन बनाए, जबकि रघुवंशी 45 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए। अंत के ओवरों में कैमरन ग्रीन ने नाबाद 32 और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 रन जोड़कर टीम का स्कोर 181 तक पहुंचाया। लखनऊ की ओर से एम. सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और आवेश खान को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत भी उतार-चढ़ाव भरी रही। एडेन मार्करम 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल मार्श 15 रन ही बना सके। कप्तान ऋषभ पंत 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आयुष बडोनी ने पारी को संभालते हुए 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन हाफ सेंचुरी के बाद वह भी आउट हो गए।

Advertisement

मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में दो चौके और सात छक्के शामिल रहे। अंत में मोहम्मद शमी भी एक रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन चौधरी ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों को सीमित सफलता मिली। इस जीत के साथ लखनऊ ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जबकि कोलकाता को अब तक सीजन में पहली जीत का इंतजार है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page