Connect with us

बड़ी खबरें

समाजवादी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, लखनऊ कैंट से राजू गांधी को बनाया प्रत्याशी

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार 01 फरवीर को एक औऱ लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में लखनऊ की छह उम्मीदवारों समेत 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। वहीं, काफी लंबे वक्त से चर्चाओं में रही लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी राजू गांधी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

समाजवादी ने मंगलवार 01 फरवरी को जो लिस्ट जारी की है उसमें उन्नाव जिलं की बांगरमऊ सीट से मुन्ना अल्वी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखनऊ की बक्शी का ताबाल सीट से पूर्व मंत्री गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा औऱ लखनऊ कैंट से राजू गांधी को प्रत्याशी बनाया है।

Loading...

रायबरेली जिले की बछरावां सीट से श्याम सुन्दर भारती, सुल्तानपुर जिले की इसौली सीट से ताहिर खान और बांदा जिले के बबेरू सीट विशम्भर यादव प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी इस बार चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, अपना दल कमेरावादी, महान दल तथा अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page