Connect with us

अपराध

गोबर के ढेर पर नवजात को फेंक गया कोई, ग्रामीणों के प्रयास से नया जीवन पा गया बच्चा

Published

on

Loading...
Loading...

हरदोई: ममता को शर्मसार कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है। यहां एक नवजात गोबर के ढेर में दबा हुआ मिला। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मासूम को गोबर से निकाला और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। चाइल्ड लाइन की टीम के अनुसार बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

ये मामला हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव मवइय्या का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मवइय्या गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नवजात को गोबर के ढेर में दबा हुआ देखा। दरअसल, गोबर के ढेर के पास ग्रामीणों को बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो एक बच्चा गोबर के ढेर में दबा हुआ था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला और चाइल्ड लाइन वालों को सूचना दी गई।

Loading...

मौके पर चाइल्ड लाइन की टीम ने पहुंचकर बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चाइल्ड लाइन के अनुसार बच्चा अब स्वस्थ है। फिलहाल बच्चे के परिजनों का पता नहीं चल सका है और ना ही ये पता चला कि यह बच्चा यहां कैसे आया। हरदोई में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसमे नवजात को कभी शौचालय, कभी नालों के पास या फिर कभी सड़क किनारे पाया गया है।

हर बार लोगों के मुंह से सुनने को मिलता है कि कोई मां इतनी बेरहम कैसे हो सकती है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के विषय मे जब जिम्मेदारों से जानकारी जुटाने की कोशिश की गई तो कैमरे के सामने बोलने से बचते नजर आएं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page