Connect with us

गाजीपुर

शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज, गाजीपुर। क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अमर शहीदों को नमन किया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य उदयराज एवं मुख्य अतिथि सैदपुर विधायक अंकित भारती ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

सावित्री बालिका इंटर कॉलेज बरहपुर में प्रधानाचार्या सोनी सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री ठाकुरजी राम लक्ष्मण जानकी इंटर कॉलेज बरहपुर में प्रबंधक उमाकांत सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व बच्चों ने देशभक्ति नारों के साथ भव्य जुलूस निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया।

इसी क्रम में नंदगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों के साथ ध्वजारोहण किया। अमर शेषनाथ इंडेन सर्विस गोदाम धरवां में प्रोपराइटर सरोज यादव, इंडेन कार्यालय में प्रबंधक सुमिरन यादव, स्टेट बैंक नंदगंज शाखा में प्रबंधक विनय प्रकाश यादव तथा यूनियन बैंक शाखा में प्रबंधक आशीष यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

Advertisement

सभी कार्यक्रमों में देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रमों के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page