Connect with us

गोरखपुर

32 बोर की अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कैम्पियरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। अपराध और अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैम्पियरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 32 बोर की एक देशी पिस्टल बरामद हुई।

Loading...

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान सिद्धार्थ प्रजापति पुत्र रामसजीवन प्रजापति निवासी फुलवरिया, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध पिस्टल बरामद हुई।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा

पिस्टल बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कैम्पियरगंज में मुकदमा अपराध संख्या 486/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अवैध पिस्टल उसे कहां से मिली और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page