गोरखपुर
हरपुर के पूर्व प्रधान हरीलाल गुप्ता का निधन
क्षेत्र में शोक की लहर, ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि
हरपुर बुदहट, गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक के हरपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान हरीलाल गुप्ता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
वर्तमान ग्राम प्रधान एवं उनके सुपुत्र मदनमुरारी गुप्ता समेत हरपुर-बुदहट क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत हरीलाल गुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने उनके सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके निधन से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
