Connect with us

गोरखपुर

महिलाओं के 33% आरक्षण पर स्कूटी रैली और पदयात्रा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास का वातावरण है। उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में इस ऐतिहासिक निर्णय की खुशी स्कूटी रैली, पदयात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई जा रही है।

Loading...

इसी क्रम में गोरखपुर क्षेत्र में भी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती अमिता गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर सभी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। यह जानकारी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी श्रीमती संध्या त्रिपाठी ने दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page