Connect with us

गोरखपुर

स्वर्णिम भारत की यात्रा में सारथी हैं नारी :  डॉ. गरिमा उपाध्याय

Published

on

Loading...
Loading...

नारी शक्ति वन्दन अधिनियम विकसित भारत के लिये मील का पत्थर बनेगा

गोरखपुर। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम देश के भाग्य को बदलने का काम करेगा, नारी जब कोई जिम्मेदारी संभालती हैं तो संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिये वह जी-जान से जुट जाती हैं उक्त बातें एसवीएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा उपाध्याय ने सर्किट हाउस गोरखपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कहीं, उन्होंने कहा कि इस कानून से देश की नारी शक्ति में बहुत बड़ा विश्वास पैदा होगा। देश के लिये काम करने का जज्बा, देश को आगे बढ़ाने की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के अनुसार वैश्विक नेशनल लेजिस्लेटिव बॉडी में महिलाओं का औसत प्रतिनिधित्व 24 प्रतिशत है जबकि भारत की संसद लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करीब 15 प्रतिशत है। महिला आरक्षण कानून के लागू होने पर ग्लोबल एवरेज से ऊपर उठकर 33 प्रतिशत महिला भागीदारी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं, प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाएं नेतृत्व कर देश को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित बनाने का प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी लक्ष्य में यह कानून अत्यन्त ही प्रभावी होगा। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम देश को विकसित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रेसवार्ता में भाजपा महानगर महामन्त्री अच्युतानंद शाही, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, महानगर मीडिया प्रभारी चन्दन आर्या, महिला मोर्चा से श्रीमती सुनिशा श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page