Connect with us

अपराध

भाजपा नेता की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे का एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

फोरेंसिक टीम ने जुटाया साक्ष्य, मायके पक्ष को दी गई सूचना

वाराणसी | शनिवार शाम रामनगर कस्बे में भाजपा नेता अर्जुन शर्मा की पत्नी साक्षी (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साक्षी ने घर की छत पर लगे पंखे से चादर का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था और कमरा अंदर से बंद था।

पति ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं मिली कोई प्रतिक्रिया

साक्षी के पति अर्जुन शर्मा, जो रामनगर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हैं, ने बताया कि वह देर शाम घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो साक्षी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया।

एक दिन पहले ही मनाया था बेटे का जन्मदिन

Advertisement

साक्षी की शादी फरवरी 2023 में कानपुर निवासी परिवार से हुई थी। शादी के बाद सब सामान्य था, लेकिन पति की राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण दोनों में अक्सर तकरार होती थी। साक्षी और अर्जुन के एक वर्षीय बेटे विवान का शुक्रवार को जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। घटना के समय साक्षी की 10 वर्षीय बहन अनन्या घर के दूसरे कमरे में मौजूद थी। वह बेटे विवान का जन्मदिन मनाने के लिए कानपुर से आई थी। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण उसे घटना की कोई जानकारी नहीं हुई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मायके पक्ष को दी गई सूचना

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। साक्षी के मायके पक्ष को सूचना दी गई, जिसके बाद वे कानपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। एसीपी दशाश्वमेघ प्रज्ञा पाठक ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अनन्या से जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि साक्षी के शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। साक्षी की आत्महत्या के कारणों का पता परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page