Connect with us

गोरखपुर

पृथ्वी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया ‘भू-अलंकरण’ उत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से ‘पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के 102 यू. पी. बटालियन गोरखपुर इकाई के कैडेट्स ने भव्य रंगोली बनाकर भू-अलंकरण उत्सव के रूप में समर्पित किया।

कैडेट्स ने अपनी रचनात्मक रंगोली से प्रकृति का श्रृंगार किया। कैडेट्स ने अपनी कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के प्रति सचेत करते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण के महत्त्व को रंगोली में दर्शाया। कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए ए. एन. ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि

पृथ्वी दिवस पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के एनसीसी कैडेट्स ने रंगोली से भू-अलंकरण करके प्रकृति की वंदना की। लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पृथ्वी केवल एक ग्रह नहीं है, यह हमारा आधार है। आज जब हम जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, तब इस प्रकार के आयोजन जनमानस में चेतना जागृत करने का कार्य करते हैं। आप सभी ने अपनी रंगोली में जो ‘पर्यावरण संरक्षण’ के संदेश उकेरे हैं, वे शब्दों से कहीं अधिक प्रभावशाली हैं। रंगोली हमारी प्राचीनतम लोक कलाओं में से एक है। यह मंगल और शुचिता का प्रतीक है।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के इस युवा प्रतिभा को देखकर यह विश्वास होता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों और संस्कारों के प्रति सजग है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक धनंजय पाण्डेय ने कैडेट्स को ‘प्रकृति के रक्षक’ की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक एनसीसी कैडेट के लिए अनुशासन और सेवा का अर्थ केवल सीमाओं की रक्षा नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी और पर्यावरण की रक्षा करना भी है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव और विश्वविद्यालय के सभी विभागों के प्राचार्य, शिक्षकगण ने शुभकामना दी। आयोजन में डॉ. वैशाख आर, श्रीनाथ आर, श्रीवत्स, सीनियर अंडर ऑफिसर सागर जायसवाल के नेतृत्व में अंडर ऑफिसर अभिषेक चौरसिया, सार्जेंट अतिका तिवारी, कॉरपोरल अभिषेक मिश्रा, कार्पोरल शिखर पाण्डेय, लांस कॉर्पोरल गुड़िया कुशवाहा, लांस कॉर्पोरल हर्षव साहनी, लांस कॉर्पोरल उजाला सिंह, कैडेट अनुराधा विश्वकर्मा, आकांक्षा यादव, आकांक्षी राय, खुशी चौरसिया, अंशिका जायसवाल, कविता सिंह, आस्था यादव, नेहा सिंह, नैंसी श्रीवास्तव, अश्विता चौरसिया, अर्पिता राय, अनुभव पाण्डेय, सिद्धार्थ दुबे ने रंगोली बनाने में सहयोग किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page