Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से कमक्छा स्थित कॉलोनी से प्राप्त शिकायत (नव निर्मित सड़क पर भवन सामाग्री रख मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में ) के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच अतिक्रमण कर्ता को सख्त चेतावनी देते हुए 01 घंटे का समय दिया गया ताकि मार्ग से भवन निर्माण सामग्री हटवा दें साथ ही कुछ सामान ज़ब्त भी कर लिया गया l IGRS द्वारा प्राप्त शिकायत के निस्तारण हेतु पियरिया पोखरी स्थित गली में मौके पर जा कर प्रकरण निस्तारित करवाया गया l जे. पी. मेहता मार्ग पर स्थाई अतिक्रमण की सूचना पर मौके पर पहुंच अतिक्रमण कर्ता को सख्त चेतावनी देते हुए 01 घंटे के भीतर स्थाई टिन शेड हटाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही टिन शेड के निर्माण में प्रयुक्त कुछ सामान ज़ब्त भी कर लिया गया l खजूरी स्थित कॉलोनी से प्राप्त शिकायत (कॉलोनी के मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर बैरिगेटिंग करने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच बैरिगेटिंग को ध्वस्त करवाते हुए बैरिगेटिंग में प्रयुक्त सभी स्टील के पोल ज़ब्त कर लिया गया l उपरोक्त पूरे अभियान कर दौरान मार्ग में प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सभी को जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि 3,900 रू. वसूला गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page