Connect with us

गोरखपुर

झांसे में लेकर चोरी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में अपराधों पर नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 विवेक कुमार अवस्थी एवं उनकी टीम ने थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 301/2026 से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई ईंट से भरी ट्राली भी बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में प्रदीप चौहान उर्फ पारुल पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी एकला नम्बर 02 बुढ़ऊ टोला थाना गुलरिहा, लवकुश पुत्र रमेश जायसवाल निवासी एकला नम्बर 02 दक्षिण टोला थाना गुलरिहा, विनय सिंह उर्फ गोपाल पुत्र ध्रुव सिंह निवासी एकला नम्बर 02 हतवा टोला थाना गुलरिहा तथा संगम कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी चिलबिलवा थाना पिपराइच शामिल हैं।

Loading...

पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को वादी की ईंट से भरी ट्राली को अज्ञात व्यक्तियों ने चालक को बहला-फुसलाकर ईंट खरीदने के बहाने अपने साथ ले जाकर रास्ता दिखाने के नाम पर ले लिया और मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर से ट्राली अलग कर फरार हो गए। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों को चोरी की गई ट्राली के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी भी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page