गोरखपुर
दहेज हत्या मामले में महिला अभियुक्ता सहित तीन गिरफ्तार
गोरखपुर। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थाना रामगढ़ताल पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आलोक सिंह अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 219/2026, धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित आरोपितों की तलाश में जुटे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रशान्त मणि यादव, राणा प्रताप यादव तथा अभियुक्ता रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रशान्त मणि यादव पुत्र राणा प्रताप यादव, राणा प्रताप यादव पुत्र अवधेश यादव तथा रीता देवी पत्नी राणा प्रताप यादव वर्तमान में न्यू कालोनी बुद्ध बिहार, कजाकपुर रोड, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के निकट, थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर में निवास करते हैं। इनका मूल निवास ग्राम जमीन लौहरपुर (फकीरापुरा), थाना गगहा, जनपद गोरखपुर बताया गया है।
पुलिस के अनुसार उक्त सभी आरोपित मुकदमा अपराध संख्या 219/2026 से संबंधित हैं, जिसमें धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
