Connect with us

गोरखपुर

छेड़खानी और चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

महिला से तलाशी के नाम पर की छेड़खानी, दो मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये ऑनलाइन लेने का आरोप

गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने छेड़खानी और चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6,600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 411/2026 से संबंधित अभियुक्त विक्की बांसफोर पुत्र वीरेन्द्र बांसफोर, निवासी जटेपुर उत्तरी हुमायुपुर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त 2026 को पीड़िता रास्ते से जा रही थी। आरोप है कि अभियुक्त ने स्वयं को तलाशी लेने वाला बताते हुए महिला से छेड़खानी की और उसकी तलाशी लेने लगा। इसी दौरान उसने महिला के दो मंगलसूत्र चोरी कर लिए। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर पर पांच हजार रुपये ऑनलाइन भी ले लिए। किसी को घटना की जानकारी देने पर धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और 317(4) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ गोरखपुर और देवरिया के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

Advertisement

बरामदगी: 6,600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी।

गिरफ्तारी टीम: थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page