Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में एसपी सिटी का ‘ऑपरेशन सुरक्षा’, सड़कों पर पैदल मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

अराजक तत्वों को सीधी चेतावनी, चौराहों पर हुड़दंग और बेवजह जमावड़े पर होगी कार्रवाई

गोरखपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए गोरखपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार रात पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के नेतृत्व में थाना तिवारीपुर क्षेत्र में सघन पैदल गश्त की गई। एसपी सिटी के साथ थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह और भारी पुलिस बल ने गलियों, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा, जबकि अराजक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गश्त के दौरान स्कूलों, बाजारों और चौराहों पर बेवजह जमावड़ा लगाने, हुड़दंग करने तथा महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को चेतावनी दी गई।

पुलिस ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई।

भ्रमण के दौरान एसपी सिटी निमिष पाटिल ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गोरखपुर पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय है।

Advertisement

तिवारीपुर क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई को आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page