Connect with us

अपराध

कुदरहा में किसान पर हमला, बैटरी चोर बाइक छोड़कर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले के कुदरहा क्षेत्र अंतर्गत माझा तिलकारपुर सीवान में बीती रात्रि में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का विरोध करने पर चार बदमाशों ने एक किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह किसान ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।

पिपरपाती एहतमाली गांव निवासी किसान घनश्याम यादव पुत्र चंद्र प्रसाद यादव खेत में सिंचाई कर रहे थे। उनका ट्रैक्टर पास में खड़ा था। तभी चार युवक पहुंचे और बैटरी खोलने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने घनश्याम पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी।

Loading...

पीड़ित ने फोन कर परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। घनश्याम के अनुसार, दो हमलावरों की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अज्ञात हैं। कुदरहा चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा ने बताया कि मौके से एक मोटरसाइकिल कब्जे में ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page